Posts

Showing posts from November, 2018

बस्ती जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल

बस्ती जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल बस्ती जिले में छोटे-बड़े कई मंदिर है। कुछ प्रमुख मंदिर है जैसे- बेहिल नाथ मंदिर - बनकटी विकास खंड के बस्ती शहर से सोलहवें किमी पर स्थित बेहिलनाथ मंदिर प्राचीन कालीन है। कहा जाता है कि यह बौद्ध काल का मंदिर है। अष्टकोणीय अर्घा में स्थापित शिवलिंग अपने आप में अनूठा है। इस स्थान पर प्राचीन टीले हैं जिनकी खुदाई हो तो यहां का संपन्न इतिहास के बारे में पता चलेगा। थालेश्वरनाथ मंदिर- बनकटी से तीन किलोमीटर उत्तर थाल्हापार गांव में स्थित यह मंदिर प्राचीन कालीन है। गांव से पंद्रह मीटर ऊचाई पर स्थित यह मंदिर पर्यटन विभाग की सूची में दर्ज है तथा यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए सरकार की ओर से चार कमरे भी बनाए गए हैं। मोक्षेश्वरनाथ मंदिर- लालगंज में कुआनो मनोरमा नदी के संगम पर स्थित इस मंदिर पर प्रतिवर्ष चैतपूर्णिमा पर तीन दिन का मेला लगता है। जहां दूर-दूर से श्रद्वालु आते हैं। मंदिर प्राचीन काल का है। श्रृंगीनारी मंदिर- यह मंदिर श्रृंगी्ऋषि की तपस्या स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। इस मंदिर का इतिहास त्रेता काल का बताया जाता है। भगवान राम की उ...